{"_id":"6176df17b3964e38ba3bdff1","slug":"ayush-and-aanchal-won-the-shot-put-new-tehri-news-drn3944166141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक में आयुष और आंचल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फेंक में आयुष और आंचल ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी थत्यूड़ में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ की अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हो गईं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। खो-खो और वालीबॉल प्रतियोगिता में जीआईसी थत्यूड़ की टीम विजेता बनी।
जीआईसी थत्यूड़ के खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो बालक वर्ग में जीआईसी थत्यूड़ विजेता और जीआईसी बंगसील उप विजेता बना। बालिका वर्ग में जीजीआईसी थत्यूड़ विजेता और जीआईसी बंगसील उप विजेता रहा। गोला फेंक बालक वर्ग में आयुष रावत प्रथम, प्रियांशु पंवार द्वितीय और शुभम रावत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आंचल प्रथम, सिमरन पंवार द्वितीय और आंचल तृतीय रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में अमन प्रथम, हिमांशु द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नंदिनी रावत प्रथम, आंचल द्वितीय और प्रिया पंवार तृतीय रही। वॉलीबाल बालक वर्ग में जीआईसी थत्यूड़ ने जीआईसी बंगसील को हराया। बालिका वर्ग में भी जीजीआईसी थत्यूड़ विजेता बना। कबड्डी बालक वर्ग में जीआईसी थत्यूड़ और बालिका वर्ग में जीजीआईसी थत्यूड़ ने बाजी मारी। 400 मीटर रेस बालक वर्ग में मनीष रौंछेला प्रथम, नीरज रावत द्वितीय और प्रियांशु पंवार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रियंका नौटियाल प्रथम, साक्षी द्वितीय और नंदिनी तृतीय रही। समापन पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश कोठारी, विशिष्ट अतिथि सोबत सिंह रावत ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पीटीआई दिनेश गुसाईं, राजीव चौधरी, देवेंद्र रावत, सुमीता रावत, शरण सिंह राणा, राजेंद्र कुमार, केएल शाह आदि मौजूद रहे।