{"_id":"591b2dd24f1c1be929f237fa","slug":"ayurvedic-medical-college-to-be-opened-in-narendranagar-subodh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्रनगर में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज : सुबोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्रनगर में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज : सुबोध
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
Updated Tue, 16 May 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्रनगर में आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की जल्द स्थापना की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद शुरू हो चुकी है। इस संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से वार्ता हो चुकी है। केवि के लिए जल्द भूमि चिह्नित की जाएगी। जब भी प्रदेश में कोई नया जिला बनेगा, तो सबसे पहले नरेंद्रनगर जिला बनेगा।
विज्ञापन
यहां आयोजित भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में मंत्री उनियाल ने कहा कि कृषि को गांवों से पलायन रोकने और लोगों को स्वरोजगार देने का सशक्त माध्यम बनाया जा रहा है। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर फार्मर मशीन बैंक की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन
जहां पर किसानों को सस्ते दरों पर कृषि यंत्र, बीज और खाद्य उपलब्ध होगे। सुशीला तिवारी हर्बल गार्डन भद्रकाली, नीर गांव के झरने और पलासडा झील को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री से स्थानीय लोगों की बिजली, पानी, सड़क, स्कूल और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नलिन भट्ट ने पार्टी संगठन के वर्षभर संचालित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में मंडलाध्यक्ष राजपाल पुंडीर, आशा टम्टा, आदित्यराम कोठारी, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, राजवीर सिंह पुंडीर, आशुतोष रतूड़ी व विवेक उनियाल आदि उपस्थित रहे।