{"_id":"605780528ebc3e590c0a17a3","slug":"audience-visits-at-the-colorful-presentation-of-child-artists-new-tehri-news-drn3743534158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय के संगीतोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बाल कलाकारों ने लोक गीत, कथक नृत्य और शास्त्रीय गायन की शानदार प्रस्तुति दी। जीजीआईसी चंबा की प्रधानाचार्य अंजलि चंदोला और लोक संस्कृति के संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध ढोल वादक उत्तम दास को सुरगंगा कलानिधि सम्मान से नवाजा गया।
प्रेस क्लब सभागार में आयोजित संगीतोत्सव का शुभारंभ डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव व पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने किया। डीएम ने कहा कि टिहरी जिले में प्रतिभाएं बहुत हैं, लेकिन युवाओं को समय पर मंच और अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। कहा सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन भी सहयोग करेगा। पालिका ऑडिटोरियम बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।
संगीतोत्सव की शुरूआत वेदांशी सिलोड़ी और त्रिहरी नेगी ने सरस्वती वंदना में कथक नृत्य के साथ किया। युवा वर्ग में राधा राणा, प्रीति भट्ट व साक्षी सुयाल ने ‘राग बिहाग में खेलो नंद लाल आज सखी होरी’, तराना एवं रंगी सारी गुलाबी चुनरीया में ठुमरी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
बाल वर्ग में अग्रिम, आदित्य, दिव्यांशी और रुद्र ने शास्त्रीय गायन में राग भोपाली में ‘जाऊं तोरे चरन कमल’ पर वारी एवं तराना प्रस्तुत किया। सुगम संगीत में आयुष डोभाल ने सोचेंगे तुम्हें प्यार, अक्षांश रौथाण ने चला जाता हूं किसी की धुन में शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। पूजा रतूड़ी ने राधा कैसे न जले, गोपी फोंदणी ने मधुबन में राधिका नाचे रे गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
इस मौके पर महाविद्यालय के निदेशक डा. विकास फोंदणी, सुमित्रा फोंदणी, विक्रम सिंह कठैत, कमलनयन रतूड़ी, राजपाल मियां, संजय रावत, विजय डोभाल, कमल सिंह मेहर, सुनील भट्ट आदि उपस्थित रहे।