फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Asphalt of Asena Motor Bridge approach road crumbled 10 days after its launch

लोकार्पण के 10 दिन बाद उखड़ गया असेना मोटर पुल एप्रोच रोड़ का डामर

Tue, 31 May 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Asphalt of Asena Motor Bridge approach road crumbled 10 days after its launch
टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर नवनिर्मित असेना मोटर पुल को जोड़ने वाली सड़क का डामर 10 दिन में ही उखड़ गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा में नई टिहरी-घनसाली मार्ग पर असेना गदेरे में बना मोटर पुल बह गया था। छोटे वाहनों के आवागमन के लिए वहां बैली ब्रिज का निर्माण किया था। भारी वाहनों को गदेरे की परिधि वाले क्षेत्र में घूमकर आना पड़ता था। बारिश में असेना गदेरे का जलस्तर बढ़ने से वाहनों के आवागमन में दिक्कतें होती थी। स्थानीय लोगों की मांग पर सरकार ने अक्तूबर 2020 में विश्व बैंक परियोजना यूडीआरएफ (उत्तराखंड डिजास्टर रिलीफ फंड) खंड को कार्यदायी संस्था बनाकर छह करोड़ 63 लाख की लागत से पुल निर्माण को मंजूरी दी। पुल को दोनों तरफ से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण किया गया। बीते 19 मई को क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने पुल का लोकार्पण किया, लेकिन लोकार्पण के 10 दिनों के भीतर ही पुल को जोड़ने वाली सड़क का डामर ही उखड़ गया। इससे गुस्साए लोगों ने विधायक और डीएम से मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इस बाबत विश्व बैंक यूडीआरएफ के सहायक अभियंता सौरभ चौहान ने बताया कि जिस दिन पुल का लोकार्पण हुआ था, उस दिन बारिश हो गई थी। जिससे पेंटिंग उखड़ गई। फिलहाल ठेकेदार का भुगतान रोका गया है। एक-दो दिन में दोबारा पेंटिंग कराई जाएगी। अन्य सभी कार्य ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed