{"_id":"57e6ab5a4f1c1b3276a83190","slug":"asha-worker-hunger-strike-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं का अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं का अनशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 24 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
पर्वतीय आशा स्वास्थ्य संगठन का क्रमिक अनशन आंदोलन शनिवार को 73वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर संगठन की वरिष्ठ सदस्य प्रकाशी बहुगुणा, सरला चौहान, कविता भट्ट और शीला उनियाल अनशन पर बैठे। संगठन की ओर से बताया गया है कि एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बीते शुक्रवार को देहरादून में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात की, जिसमें उन्हें आशाओं के मानदेय संबंधी लंबित प्रकरण को जल्द कैबिनेट में रखने का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगठन की प्रवक्ता कुसुम, सरोजनी देवी, रजनी देवी, यशोदा, रेशमा, सुनीता, चंद्रकला, उदया, राजेश्वरी, ममता रावत, सरोजनी कुडिय़ाल, ऊषा देवी, विनीता उनियाल, मीना, रेखा राणा, बबीता पंवार, ममता गुसाईं, आशा बहुगुणा, ममता पुंडीर, सावित्री पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन