फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Artists gave cultural presentation on Ambedkar Jayanti

आंबेडकर जयंती पर कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Thu, 14 Apr 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Artists gave cultural presentation on Ambedkar Jayanti
नई टिहरी में अंबेडकर जयंती पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार देते टिहरी वि? - फोटो : NEW TEHRI
भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डा. भीमराव आंबेडकर एससी, एसटी छात्रावास एवं जन कल्याण समिति ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के डा. आंबेडकर फाउंडेशन के सहयोग से शहर के छात्रों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

बौराड़ी में आयोजित कार्यक्रम का टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी ने शुभारंभ किया। लोक गायिका बीना बोरा, संगीता नेगी, गायक धनराज सौर्य, पदम सिंह गुसाईं आदि कलाकारों ने प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के निबंध में मोहिना खान प्रथम, अभिषेक द्वितीय, कैलाश खंडवाल तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में अंशुल, सागर पंडित, अविरल भट्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। भाषण में सीनियर वर्ग में नीरज पहले, देवराज दूसरे स्थान पर रहे। मुख्य वक्ता डा. प्रमोद उनियाल और डा. पंकज लाल ने डा. बीआर अंबेडकर के जीवन पर व्याख्यान दिया। भाजपा कार्यालय में विधायक किशोर उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, जिला महामंत्री गोविंद रावत, शीशराम थपलियाल, रोशन आर्य, उर्मिला राणा, मंजू चंद, विमला खणका आदि ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। नरेंद्रनगर में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार, सभासद मनवीर नेगी, साकेत बिजल्वाण, आशा टम्टा, भरत सिंह राणा, दर्शन लाल, अमरजीत कौर, मनोज भंडारी, यशपाल पुंडीर आदि ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय में भी प्राचार्य डा. शशी बाला वर्मा, डा. मुकेश सेमवाल ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed