{"_id":"86fcaecf929353903db1f857d92c4046","slug":"art-department-became-overall-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर संकाय में कला संकाय ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर संकाय में कला संकाय ओवर ऑल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 01 Dec 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर की दो दिवसीय अंतर संकाय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। कला संकाय ओवर ऑल चैंपियन रही। एक दिसंबर को विवि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मध्य बालीवाल मैच खेला गया, जिसमें कर्मचारी विजयी रहा।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग के चक्का फेंक में परमजीत प्रथम, गुलाम मुस्तफा द्वितीय रहा। महिला वर्ग में राखी प्रथम, काजल द्वितीय रही। गोला फेंक में हरिओम भट्ट प्रथम, प्रवीन बेलवाल द्वितीय रहा। महिला वर्ग में राखी प्रथम, काजल द्वितीय रही।
विज्ञापन
रस्साकशी में वाणिज्य संकाय प्रथम और विज्ञान संकाय द्वितीय रहा। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मध्य रस्साकशी में शिक्षक प्रथम और कर्मचारी द्वितीय रहे। समापन अवसर पर परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. बीएस बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बताया कि 11 और 12 दिसंबर को अंतर महाविद्यालय महिला वालीबाल प्रतियोगिता तथा 14 और 15 दिसंबर को खो-खो पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने किया। इस मौके पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अरुण पंत, डा. राकेश भूषण गोदियाल, प्रो. आरके अग्रवाल, प्रो. सुनीता गोदियाल, डा. गीताली पडियार, डा. अर्चना शाह, डा. एबी थपलियाल, डा. प्रमोद उनियाल, राकेश कोठारी, भगत चौहान, डा. वेणी राम अंथवाल आदि उपस्थित थे।