फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   arrests a emp in fraud of 30 lac

30 लाख रुपये उड़ाने वाला कर्मी गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी Updated Thu, 04 Feb 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
बैंकों के एटीएम में नकदी डालने के बजाय 30 लाख की धनराशि उड़ा ले जाने वाले एसआईएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आरोपी कर्मी को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे चार दिन की रिमांड पर ले लिया है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई है।
विज्ञापन

10 जनवरी को बौराड़ी व घनसाली में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, नई टिहरी में ओबीसी बैंक और महाराष्ट्रा बैंक के एटीएम से कैश गायब होने का मामला सामने आया था। इसकी जांच की गई तो बैंकों के एटीएम में कैश डालने वाली एसआईएस कंपनी के कर्मचारियों की मिली भगत सामने आई। जांच में चारों बैंकों के एटीएम से 29 लाख 97 हजार आठ सौ रुपये गायब मिले। एटीएम से कैश गायब मिलने पर कंपनी के एटीएम प्रभारी अनिल बिष्ट की ओर से  कंपनी कर्मचारी जावेद अहमद पुत्र मो. समीम निवासी 9बी बौराड़ी और अमित तोपवाल पुत्र नरेंद्र सिंह तोपवाल निवासी मोलधार नई टिहरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी जावेद तब से फरार चल रहा था। एसपी ने मामले की जांच चंबा थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान को सौंपी गई थी। बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी जावेद को चंबा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर ले लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने गबन की गई धनराशि दिल्ली में अपने दोस्तों के पास दी है। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस आरोपी को बृहस्पतिवार दिल्ली ले गई है। एसपी बीजे सिंह ने आरोपी जावेद के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed