{"_id":"56e83c1c4f1c1b5b138b4a18","slug":"arrested-and-accused-of-smuggling-the-skins","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाल तस्करी का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाल तस्करी का एक और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार के खाल की तस्करी के आरोप में वन विभाग की टीम ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के ग्राम सेमल्थ जखन्याली निवासी कविंद्र लाल (25) को पुलिस ने 13 मार्च की रात जाखधार में गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने यह खाल किसी से खरीदी है। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर वन विभाग की टीम मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए सोमवार से से ही मुस्तैद हो गई थी। मंगलवार को जाखधार से वन विभाग की टीम ने कोटी मंगौरो निवासी प्यार दास (52) को गुलदार की खाल बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वन रेंज अधिकारी एनएल डोभाल के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते नवंबर में उसके गांव के गदेरे में एक गुलदार मरा पड़ा हुआ था। तभी उस गुलदार की खाल निकालने के बाद उसने ग्राम सेमल्थ जखन्याली निवासी कविंद्र लाल को खाल बेची थी। कविंद्र लाल ने उसे यह कहकर खाल खरीदी थी कि वह बाजार में खाल बेचने के बाद जितना भी पैसा मिलेगा, उसकी एक तिहाई धनराशि वह प्यार दास को देगा। वन रेंज अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वन कर्मियों की एक टीम को उस स्थान पर भेजा गया है, जहां गुलदार के मृत पड़े होने की बात आरोपी ने कही है।
विज्ञापन