फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Are made by mixing cement soil Parafit

सीमेंट में मिट्टी मिलाकर बना रहे पैराफिट

Fri, 22 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Fri, 22 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Are made by mixing cement soil Parafit
पैराफिट - फोटो : amarujala

लोनिवि अपनी कार्य गुणवत्ता में सुधार नहीं ला पा रहा है। विभाग की लापरवाही से ठेकेदार मनमर्जी से कार्य कर सरकारी धनराशि को ठिकाने लगा रहे हैं। विभाग इन दिनों घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग के डेंजर जोन पर पैराफिट का निर्माण करवा रहा है, जिसमें सीमेंट के साथ रेत-बजरी की जगह मिट्टी मिलाई जा रही है। विभागीय लापरवाही पर गुस्साए लोगों ने डीएम से कार्य में गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


लोनिवि चारधाम यात्रा को सुरक्षित करने के लिए सड़कों के किनारे पैराफिट का बना रहा है, जिसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य अपने चहेतों को बांट रहा है, जिससे अभियंता कार्य गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग दो लाख रुपये की लागत से 35 पैराफिटों का निर्माण करवा रहा है, जिसमें ठेकेदार सीमेंट के साथ रेत की जगह मिट्टी मिला रहे हैं। लेकिन अभियंताओं की नजर उस पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पिछले वर्ष गोदाम के पास वाहन दुर्घटना होने पर लोगों ने सड़क किनारे पैराफिट लगाने की मांग की थी, लेकिन गुणवत्ता ठीक नहीं होने से पैराफिट बनाने का कोई लाभ नहीं है। क्षेत्र के महावीर सिंह, मनोज लाल, विकास, मकान सिंह ने डीएम से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। इस बाबत लोनिवि के एई रत्नेश सक्सेना ने कहा कि डस्ट के साथ सीमेंट मिला कर पैराफिट बनाए जा रहे हैं। मिट्टी मिलाई जा रही है, तो लेई को साइड पर भेजकर कार्य बंद कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed