{"_id":"5879027c4f1c1b8327ba980b","slug":"arbitrary-charges-levied-in-the-manufacturing-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग निर्माण में मनमानी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग निर्माण में मनमानी का लगाया आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर क्षेत्र में रौणिया- प्राथमिक विद्यालय संयारी तक निर्माणाधीन मोटर मार्ग के निर्माण कार्य व प्रतिकर में ग्रामीणों ने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त मोटर मार्ग निर्माण कार्य की जांच की मांग की है।
उक्रांद के युवा जिलाध्यक्ष देवराज रांगड़ और काश्तकार शीशपाल सिंह ने बताया कि 2015-16 में स्वीकृत मार्ग का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नई टिहरी द्वारा शुरू किया गया। विभाग मार्ग निर्माण सर्वे के अनुसार नहीं करा रहा है।
उन्होंने कहा कि विभाग ने प्रतिकर मामले में भी वास्तविक पात्र लोगों को छोड़ दिया है और ऐसे लोगों को इसका भुगतान करने की तैयारी है जो इसके पात्र ही नहीं, जिससे कई वास्तविक काश्तकारों को प्रतिकर से वंचित कर दिया गया है। बताया कि जल्द इस बाबत काश्तकारों को एक प्रतिमंडल डीएम से मिलकर जांच की मांग करेगा।
विज्ञापन
उधर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता आरएल सेमवाल ने बताया कि प्रतापनगर तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर मार्ग के बाबत अब तक 18 लोगों की खेती की रजिस्ट्री की गई, जिन्हें प्रतिकर दिया जा रहा है। बताया कि मार्ग निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी नहीं की गई है।