{"_id":"6ae0a2a86f038cfeb208cd70","slug":"arav-will-play-in-the-national-basketball-championship-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122061-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बास्केटबाल की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलेंगे अरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बास्केटबाल की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलेंगे अरव
Tue, 27 Oct 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। कार्मल स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र अरव गुसाईं बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) की ओर से महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम से अरव का चयन होने पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताई है। इससे पहले भी अरव ने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोच राकेश सिंह ने बताया कि अरव महाराष्ट्र के पूणे में आयोजित अंडर- 18 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम से खेलने के लिए पूणे पहुंच गए हैं। वहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तीन नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में 28 राज्यों की टीम प्रतिभाग कर रही है। उन्होंने बताया कि अरव इस समय 10वीं बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहा है। संवाद
रिंकू राम को मुख्य सलाहकार बनाया
नई टिहरी। कोटीकॉलोनी में आयोजित वाल्मीकि समाज की बैठक में समाज के अध्यक्ष प्रितपाल ने रिंकू राम को वाल्मीकि समाज संगठन का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। शिवम कुमार को सचिव बनाया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि दोनों पदाधिकारी समाज हित के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम करेंगे। समाज की नई जिम्मेदारी मिलने पर नवनियुक्त सलाहकार और सचिव ने कहा कि वह समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। संवाद