फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Approval of 27 crores for the construction of Jalkur Pumping Scheme

जलकुर पंपिंग योजना के निर्माण के लिए 27 करोड़ की स्वीकृति

Tue, 23 Nov 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Approval of 27 crores for the construction of Jalkur Pumping Scheme
प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के रौणद रमोली की बहुप्रतीक्षित जलकुर पंपिंग योजना आखिरकार स्वीकृत हो गई है। पंपिंग योजना के स्वीकृत होने से लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे 60 तोकों की 15 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। 27 करोड़ की लागत से एक साल में पंपिंग योजना का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के बनने से ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

रौणद रमोली के बागी, भरपुर, डोडग, थापला, गैरी ब्राह्मणों की, गैरी राजपूतों की, गैरी, हलेथ, खेतपाली, कोरदी, ल्वारखा, पुजारगांव, सिलारी, गोलाणी, भैंतला ग्राम के करीब 60 से अधिक तोकों में निवासरत करीब 15 हजार की आबादी लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रही है। ग्रामीण वर्षों से पंपिंग योजना के निर्माण की मांग को लेकर संघर्षरत थे। वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जलकुर नदी से पंपिंग योजना के निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन तीन साल बाद भी पंपिंग योजना की स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। अब सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 27 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर पंपिंग योजना के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। जल संस्थान ने पंपिंग योजना की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित कर दी है।
विज्ञापन

कोट
जलकुर पंपिंग योजना की स्वीकृति जल जीवन मिशन के तहत मिल गई है। करीब 27 करोड़ की धनराशि से निर्माण पूरा करवाया जाएगा। - सतीश चंद्र नौटियाल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रौणद रमोली पट्टी क्षेत्र को सरकार ने पंपिंग योजना की सौगात दी है। पंपिंग योजना के निर्माण को सीएम की घोषणा में शामिल करवाया गया था, जिसे अब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में स्वीकृति दे दी है। - विजय सिंह पंवार, विधायक प्रतापनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed