फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Appointment of permanent registrar in Sridev Suman University

श्रीदेव सुमन विवि में हुई स्थायी कुलसचिव की नियुक्ति

Fri, 11 Mar 2022 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
Appointment of permanent registrar in Sridev Suman University
श्रीदेव सुमन विवि में लंबे समय बाद स्थायी कुलसचिव की नियुक्ति की गई है। शासन ने उप कुलसचिव खेमराज भट्ट को प्रोन्नत कर कुलसचिव (रजिस्ट्रार) के पद पर तैनाती दी है। विवि को 10 सालों में दो साल ही स्थायी कुलसचिव मिले पाए थे। अब विवि की नई व्यवस्था के तहत अस्थायी और प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव की नियुक्ति नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन ने उप कुलसचिव खेमराज भट्ट को पदोन्नत कर श्रीदेव सुमन विवि का कुलसचिव नियुक्त कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पिछले वर्ष 23 सितंबर को गढ़वाल विवि के प्रो. मोहन सिंह पंवार को प्रतिनियुक्ति पर विवि का कुलसचिव बनाया गा था। विवि को अब स्थायी कुलसचिव मिलने पर प्रो. रावत को तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग में वापसी के निर्देश जारी किए हैं। कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि विवि में स्थायी रूप से अब तक दो साल ही नियमित कुलसचिव रहे हैं, जबकि 8 वर्षों तक एक-एक साल के लिए प्रतिनियुक्ति से ही काम चलाया जा रहा था। स्थायी कुलसचिव न होने से विवि के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। भट्ट ने कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण करने पर विवि की प्रगति में योगदान सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण किया जाएगा। विवि की मान्यता प्रणाली को पारदर्शी बनाकर प्रशासनिक छवि को चुस्त-दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले वह कुमाऊं विवि और उत्तराखंड मुक्त विवि में प्रभारी कुलसचिव, उप कुलसचिव और सहायक कुलसचिव के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed