फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anger over allotment of garden department's land to police station

Tehri News: उद्यान विभाग की भूमि पुलिस थाने को आवंटित करने पर रोष

Wed, 30 Oct 2024 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 30 Oct 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Anger over allotment of garden department's land to police station
कंडीसौड़ (टिहरी)। छाम कंडीसौड़ में पुलिस थाना भवन निर्माण के लिए उद्यान विभाग की भूमि आवंटन करने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। जन प्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर पुलिस को अन्य जगह भूमि आवंटन की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि ब्लॉक रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप उत्तराखंड सरकार की जो चार नाली भूमि अब पुलिस विभाग को आवंटित गई है, वह उद्योग विभाग को आवंटित है।
विज्ञापन

छाम कंडीसौड़ थाना भवन निर्माण के लिए एक सप्ताह पूर्व ब्लॉक रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप उत्तराखंड सरकार की चार नाली भूमि आवंटित की गई है। उक्त स्थान पर पुलिस ने अपना सूचना बोर्ड लगा दिया है। 9 नवंबर 2022 को यहां पुलिस थाने की स्थापना की गई थी। थाना भवन के लिए जगह नहीं मिलने के कारण उस समय वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पांच कमरों के निजी भवन पर थाने का संचालन शुरू किया गया था।
विज्ञापन

चंबा-धरासू हाईवे के समीप पुलिस थाना भवन निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही थी, लेकिन वहां आसपास पर्याप्त भूमि पुलिस को नहीं मिल पाई। ब्लॉक प्रमुख प्रभा बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र खंडूरी की ओर से डीएम को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि जो भूमि पुलिस थाने को आवंटित की गई है, वह पहले से उद्यान विभाग को आवंटित है। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि ब्लॉक रोड पर पर उक्त भूमि खाली थी। वहां पर सुरक्षा दीवार भी नहीं है। उसे जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस विभाग के नाम पर दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed