{"_id":"67ab5926dd664665d208c054","slug":"anger-erupted-due-to-non-payment-of-assets-as-per-standard-tehri-news-c-50-1-nth1001-111038-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मानक के अनुरूप परिसंपत्तियों का भुगतान नहीं किए जाने फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मानक के अनुरूप परिसंपत्तियों का भुगतान नहीं किए जाने फूटा गुस्सा
Tue, 11 Feb 2025 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लोनिवि दफ्तर के बाहर किया प्रदशन, धरना दिया
रिंग रोड से प्रभावित ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
चंबा (टिहरी)। टिहरी बांध की झील के कोटीकॉलोनी से डोबरा पुल तक बनने वाली रिंग रोड से प्रभावित ग्रामीणों ने परिसंपत्तियों का भुगतान मानक के अनुरूप नहीं किए जाने पर लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रभावितों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को रिंग रोड से प्रभावित जाख, ज्यूदांसू, जाखलग्गा, रामगांव, तिवाड़गांव, पलास, डोबरा मरोड़ा गांव के ग्रामीण लोनिवि कार्यालय पहुंचे। धरना देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि चंबा के अधिकारियों ने कोटीकॉलोनी से डोबरा तक बनने वाली रिंग रोड से प्रभावित ग्रामीणों की परिसंपत्तियों का मानकों के अनुरूप आंकलन नहीं किया है, जिससे प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।
थौलधार के पूर्व कनिष्ठ कुलदीप पंवार, ग्राम प्रशासक समर सिंह, सुंदरलाल थपलियाल और विजयपाल नेगी ने कहा कि मामले को लेकर वह पहले डीएम से मिले थे, लेकिन मामले का निराकरण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन लोनिवि कार्यालय में धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कुलदीप ने कहा कि कोटीकॉलोनी में सीएम से मिलने पर उन्होंने डीएम को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उसके बाद प्रभावितों ने चंबा लोनिवि में धरना स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तो लोनिवि के खिलाफ बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर अनीता देवी, शाकंबरी देवी, मीरा देवी, विमला देवी, मासांति देवी, सरिता देवी, कविता देवी, मुन्नी देवी, रीना देवी, संगीता देवी, सुरेंद्र असवाल, प्रीतम नेगी, विक्रम असवाल, मूर्ति लाल मौजूद थे।