फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anger due to non-start of Manjkhet-Mauriana road construction

Tehri News: मंजखेत-मौरियाणा सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से आक्रोश

Tue, 10 Dec 2024 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 10 Dec 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Anger due to non-start of Manjkhet-Mauriana road construction
कंडीसौड़ (टिहरी)। मंजखेत-मौरियाणा सात किमी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया है। सड़क का निर्माण नहीं होने से छह गांव के लोगों को दस किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। जिससे क्षेत्र के लोगों को समय के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंजखेत-मौरियाणा सात किमी सड़क की स्वीकृति 2020 में मिली थी, लेकिन वन अधिनियम के आड़े आने से सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। मंजखेत-मौरियाणा सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण मंजखेत, क्यारी, चापड़ा, अंधियारी, कांगडा, खिराणी गांव के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ पहुंचने के लिए 10 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मंजखेत के निवर्तमान रविंद्र सिंह राणा का कहना है कि क्षेत्रवासी लंबे समय से मोटर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे हैं। वन भूमि की पत्रावली कई बार फाइल राज्य सरकार और भारत सरकार के नोडल अधिकारी कार्यालय को प्रेषित की जा चुकी है, लेकिन बार-बार छोटी-छोटी आपत्तियां लगने से सड़क निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। यदि शीघ्र ही मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली, तो नगुन पट्टी के लोग आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। इस बाबत लोनिवि चंबा के ईई जगदीश खाती ने बताया कि मंजखेत-मौरियाणा सड़क निर्माण करने के लिए वन भूमि का प्रस्ताव दो बार वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेजा जा चुका है। शासन से सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति मिलने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed