फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anger among villagers for cutting road from other place instead of approved

स्वीकृत के बजाय दूसरी जगह से रोड काटने पर ग्रामीणों में रोष

Mon, 06 Dec 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers for cutting road from other place instead of approved
प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भरपूर और स्यालगी के ग्रामीणों ने ओणगडा-चामासौड़ सड़क का निर्माण स्वीकृत स्थान के बजाए दूसरी जगह से करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सड़क निर्माण के लिए काटे जा रहे पेड़ों पर रोक लगाने की मांग की। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ओण पट्टी के गांवों के लिए ओणगडा-चामासौड़ नए मोटर मार्ग के लिए बीते दिनों लोनिवि प्रांतीय खंड की ओर से निविदा आमंत्रित की थी। निकटवर्ती भरपूर, स्यालगी गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने स्वीकृत स्थान की बजाए दूसरे ही स्थान से काम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोनिवि ने ओणगडा के बजाए सिरकोली से सड़क निर्माण शुरू किया है और वहां कई पेड़ों का काटा जा रहा है। धनवीर कलूड़ा, रामदेव कलूड़ा, सोहन सिंह कलूड़ा, मनोज कलूड़ा, बलबीर सिंह कलूड़ा, उर्मिला देवी, सुमति देवी आदि का कहना है कि यदि स्वीकृत जगह से सड़क निर्माण किया जाता, तो पेड़ नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से उनके खेतों को भी नुकसान पहुंचेगा। कहा कि स्वीकृत स्थान पर यदि कार्य किया जाए, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जल्द निर्माण कार्य रोका नहीं गया, तो वह आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत लोनिवि के ईई केएस नेगी का कहना है कि स्वीकृत स्थान से ही सड़क का कार्य शुरू किया जाएगा। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि निर्माण से उनके खेतों का नुकसान होगा। वन विभाग से हस्तांतरित जगह से ही कार्य किया जाएगा। वन विभाग ही वहां पेड़ों का छपान और कटान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed