फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Amitabh Bachchan reached Narendranagar for the shooting of the film

फिल्म की शूटिंग के लिए नरेंद्रनगर पहुंचे अमिताभ बच्चन

Fri, 25 Mar 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reached Narendranagar for the shooting of the film
फिल्म शूटिंग करने के लिए नरेंद्रनगर पहुंचे सुपर स्टार अमिताब बच्चन। - फोटो : NEW TEHRI
देवभूमि की हसीन वादियों से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित रहे हैं। यही कारण है कि एक बार फिर से उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल पहुंचे हैं। इस दौरान बिग बी विहंगम पहाड़ियों और प्रकृति की खूबसूरती पर फिदा दिखे। अभिनेता बच्चन शनिवार (आज) से छह अप्रैल तक ऋषिकेश सहित कई स्थानों पर शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड की वादियों की बात ही कुछ अलग है। यही कारण है कि देवभूमि की विहंगम और खूबसूरत वादियां में शूटिंग के लिए फिल्मी सितारे लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। दरअसल, सिनेमा जगत में काम करने वाले हमेशा ऐसी जगहों की तलाश करते रहते हैं, जहां वे प्रकृति से जुड़ सकें और शांत-सुरम्य वादियों के अनुभवों को पर्दे पर उतार सकें। ऐसे में शुक्रवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए नरेंद्रनगर पहुंचे। इसकी भनक लगते ही प्रशंसक अमिताभ से मिलने के लिए होटल के आसपास पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। दिन में अधिकांश समय बिग बी होटल के कमरे में ही रहे। अमिताभ बच्चन वर्ष 2016 में भी नरेंद्रनगर आनंदा होटल पहुंचे थे।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता को दो घंटे में मिली शूटिंग की अनुमति
उत्तराखंड फिल्म शूटिंग का हब बनता जा रहा है। सरकार भी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए प्रयास कर रही है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 27 मार्च से 6 अप्रैल तक ऋषिकेश और देहरादून के विभिन्न स्थानों पर होगी। फिल्म निर्माता ने शूटिंग के लिए ऑनलाइन अनुमति मांगी थी, जिस पर निदेशालय ने दो घंटे के भीतर ही अनुमति दे दी। बताया कि फिल्म में उत्तराखंड के कई जूनियर आर्टिस्ट भी अपना किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड ऑफिसर का रोल कर रहे हैं अमिताभ बच्चन
उनकी यह फिल्म बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन विकास बहल की ओर से किया जा रहा है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, पावेल गुलाटी, रश्मिका मंदाना के अलावा नीना गुप्ता भी हैं। इस फिल्म में अमिताभ एक रिटायर्ड ऑफिसर के रोल में हैं। रश्मिका उनकी बेटी और नीना गुप्ता अमिताभ की पत्नी के किरदार में हैं। 2 अप्रैल 2021 को मुंबई में फिल्म का मुहूर्त शूट किया गया था। खास बात यह है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मदनान एक साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। कुछ महीने पहले इस फिल्म के सेट से अमिताभ बच्चन का पहला लुक भी वायरल हुआ था। इस वायरल तस्वीर में बिग बी और रश्मिका मंदाना फोन पर कुछ देखते नजर आ रहे थे।

इन स्थानों पर होगी फिल्म की शूटिंग
फिल्म में दर्शक देवभूमि की सुंदरता को भी निहार सकेंगे। फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के राम झूला, लक्ष्मण झूला, जानकी सेतु, गीता घाट, रानीपोखरी चौक, जौलीग्रांट और एयरपोर्ट सहित कई स्थानों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed