फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Amitabh and Jaya walk Uttarakhand

अमिताभ और जया उत्तराखंड की सैर पर

Thu, 29 Dec 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Thu, 29 Dec 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
सुपर स्टार अमिताभ बच्चन अपने पारिवारिक सदस्यों और मित्रजनों के साथ बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की निजी यात्रा पर नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी व फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन, पारिवारिक मित्र एवं उद्योगपति अनिल अंबानी व टीना अंबानी भी आए हैं।
विज्ञापन


होटल प्रबंधन व प्रशासन के अनुसार अमिताभ एक जनवरी रविवार तक यहां रुकेंगे। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन अपराह्न 2.35 बजे टोयटा की एंडेवर गाड़ी से नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा पहुंचे। चार वाहनों के काफिले के साथ होटल पहुंचे बच्चन की सुरक्षा में पुलिस और प्रशासन के दो वाहन व उनके तीन सहायकों की गाड़ी भी शामिल है।
विज्ञापन


बच्चन सबसे आगे ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे, जबकि उनके पीछे की सीट पर प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी, उनके साथ टीना अंबानी और जया बच्चन बैठी थीं। जबकि दूसरे वाहन में उनके तीन स्टाफ सहयोगी शामिल थे। टिहरी पुलिस-प्रशासन ने सुपर स्टार अमिताभ की सुरक्षा के लिए होटल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को उनकी एक झलक पाने को बेताब अपने सैकड़ों प्रशंसकों को मायूस कर दिया। बिग बी के नरेंद्रनगर पहुंचने की खबर पर सैकड़ों की संख्या में उनके प्रशंसक होटल आनंदा पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन के नया साल मनाने के लिए नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में आने की खबर पाकर उनके प्रशंसक खासे उत्साहित थे।

सुपर स्टार अपराह्न करीब 2.35 बजे होटल में पहुंचे तो प्रशंसकों में उनसे मिलने की होड़ सी लग गई, लेकिन अमिताभ के सीधे होटल में चले जाने से उनके प्रशंसक मायूस हो गए। वाहनों का काफिला सीधे होटल में प्रवेश कर गया और इसके बाद होटल के सिक्योरिटी स्टाफ ने द्वार बंद कर दिए।

सुपर स्टार के कई प्रशंसक इसके बाद भी उनकी एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की उम्मीद में होटल के बाहर ही जमे रहे, मगर उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। मौके पर मौजूद श्यामपुर स्थित सत्यनारायण मंदिर निवासी शिवम बहुगुणा, नरेंद्रनगर तहसील में कार्यरत आंचल, मंजू गुप्ता ने बताया कि वह लंच ब्रेक में अनुमति लेकर अमिताभ और जया से मिलने आए थे, मगर उन्हें मायूस होना पड़ा।

नरेंद्रनगर निवासी आदित्य गौड़ का कहना है कि उन्हें न तो क्रिकेटर विराट से मिलने दिया गया और ही न सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से। होटल प्रबंधन को सभी हस्तियों को उनके प्रशंसकों से मिलाने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि उन्हें मायूस न लौटना पड़े।


 ऋषिकेश मायाकुंड के अनमोल, गंगा सागर, राजू गुप्ता व मनोज ने कहा कि ‘हम सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से मिलने की उम्मीद से यहां आए थे, लेकिन महानायक ने उन्हें निराश किया है, उन्होंने हमारा अभिवादन भी स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed