फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ambika topped in poster, quiz and essay competition

पोस्टर, क्विज और निबंध प्रतियोगिता में अंबिका रही अव्वल

Wed, 04 May 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ambika topped in poster, quiz and essay competition
पीजी कॉलेज नई टिहरी में वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार देती प्राचार्य प्रो - फोटो : NEW TEHRI
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सांख्यिकी विभागीय परिषद की ओर से आयोजित निबंध, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पोस्टर, क्विज और निबंध में अंबिका रमोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार कर देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में ‘स्टेटिस्टिकल सिस्टम इन इंडिया’ पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अंबिका रमोला प्रथम, खुशबू सरियाल द्वितीय और शिवानी सेमवाल तृतीय रही। क्विज में अंबिका रमोला पहले, हिमांशु सिंह दूसरे, आशीष सजवाण तीसरे स्थान पर रहे। निबंध भी अंबिका रमोला प्रथम, अमन सजवाण द्वितीय और आशीष सजवाण तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो. रेनू नेगी ने प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार भेंट किए। सांख्यिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. पुष्पा पंवार ने कहा कि विभाग निरंतर छात्रों के बीच गतिविधियां आयोजित करता रहता है। डा. कविता काला, डा. पदमा वशिष्ठ, डा. आरती खंडूड़ी, डा. साक्षी शुक्ला, डा. केके बंगवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर डा. रजनी गुसाईं, डा. आशा डोभाल, डा. सुमन सिंह गुसाईं, डा. हेमा बिष्ट, माखनलाल, नगीना आर्य, अमित बिष्ट और हरीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed