फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Allegation of irregularities in MNREGA works

मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप

Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Allegation of irregularities in MNREGA works
प्रतापनगर ब्लॉक के खंबाखाल के ग्रामीणों ने मनरेगा समेत अन्य कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया है। आरोप है कि जॉब कार्डधारकों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही है। वहीं, जो लोग गांव में रहते ही नहीं उन्हें भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन

खंबाखाल में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने प्रधान और विकास विभाग के अधिकारियों की कार्य शैली पर सवाल उठाए। राज्य आंदोलनकारी शशि भूषण भट्ट, सुरेंद्र प्रसाद सेमवाल, भवानी शंकर भट्ट, हरिप्रसाद ने कहा कि मनरेगा योजना में करीब पंद्रह लोग ऐसे हैं, जिनके परिवार बाहर रहते हैं। लेकिन उनके बैंक खातों में मनरेगा का पैसा जमा किया गया है। विधायक निधि के तहत बनी सुरक्षा दीवार का काम भी अधूरा किया गया है। बैठक में वीडीओ जयप्रकाश शाह ने बताया कि दो वर्षों में गांव में करीब चालीस लाख रुपये के कार्य हुए हैं। प्रधान राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि जो कमियां रह गई हैं, उनमें सुधार किया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधान हरि प्रसाद भट्ट, रजनीश, उदयशंकर भट्ट, सिद्वेश्वर प्रसाद, श्रीराम भट्ट, मुरली सेमवाल, प्रवेश भट्ट, प्रदीप भट्ट, मिथला देवी, दरबा देवी, भवानी शंकर, सरोजा देवी, नीलू देवी, सुमित्रा देवी, सूरतमणि, पूर्व प्रधान विजया देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed