फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Allegation of giving other works including road safety to outside contractors

Tehri News: रोड सेफ्टी सहित अन्य कार्य बाहरी ठेकेदारों को देने का आरोप

Thu, 26 Dec 2024 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 26 Dec 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Allegation of giving other works including road safety to outside contractors
ठेकेदार संघ ने एसई कार्यालय पहुंचकर टेंडर निरस्त करने की मांग उठाई
विज्ञापन

नई टिहरी। अपने चहेतों और बाहरी राज्यों के ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने से नाराज लोनिवि टिहरी में पंजीकृत स्थानीय ठेकेदारों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में जाकर विरोध जताया। उन्होंने लोनिवि के एसई से रोड सेफ्टी सहित अन्य कार्यों के टेंडर निरस्त करने की मांग की। कहा कि शासनादेश के बावजूद पांच करोड़ तक कार्य स्थानीय ठेकेदारों को नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे ठेकेदारों में आक्रोश बना है।

बृहस्पतिवार को पंजीकृत ठेकेदारों ने जिला मुख्यालय में लोनिवि के एसई कार्यालय पहुंचकर विभाग द्वारा आमंत्रित की गई छह कार्यों की निविदाएं स्थानीय ठेकेदारों को देने की मांग रखी। कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के कारण गत दिनों हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए उक्त निविदाओं की समय सीमा बढ़ाई गई।
विज्ञापन

ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष रोशन चौहान, घनसाली ठेकेदार संघ अध्यक्ष प्यार सिंह राणा और मान सिंह रौतेला ने कहा कि आपदा, आपातकालीन स्थिति और बड़े नेताओं के दौरे के दौरान तत्काल स्थित में कोई भी कार्य करवाना होता है तब लोनिवि स्थानीय ठेकेदारों को खोजता है और स्थानीय ठेकेदारों से रात-दिन कार्य करवाया जाता है। लेकिन जब किसी कार्य की समय अवधि अधिक होती है, तब स्थानीय ठेकेदारों को दर किनार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से पांच करोड़ तक के कार्य स्थानीय ठेकेदारों को दिए जाने का प्राविधान है। बावजूद बाहरी राज्यों की बड़ी फर्मों के ठेकेदारों को टिहरी बुलाकर स्थानीय ठेकेदारों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने उत्तरकाशी, घनसाली, तिलवाड़ा, लंबगांव, मोटणा, रजाखेत की सड़कों पर रोड सेफ्टी सहित अन्य कार्यों के टेंडर निरस्त करने की मांग की।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि स्थानीय ठेकेदारों पर दबाव बनाने के लिए एसई द्वारा कार्यालय में पुलिस तैनात की गई। टेंडर निरस्त करने की मांग करने वालों में किशोर सिंह मंद्रवाल, वीर चंद रमोला, शूरवीर रावत, दर्मियान कलूड़ा, प्रेमपति चौहान, जयेंद्र रावत, रघुवीर थलवाल, घनश्याम पंवार, राय सिंह रावत, दिवाकर भट्ट, जयवीर पंवार, विजेंद्र सिंह, बीएस सजवाण और जय सिंह आदि मौजूद थे।






नेशनल बिड में सभी को टेंडर डालने का अधिकार है। टेंडर निरस्त नहीं किए जाएंगे। पूर्व में स्थानीय ठेकेदारों द्वारा बड़ी फर्मों और उनके प्रतिनिधियों को टेंडर नहीं डालने दिया गया। इससे टेंडर की तिथि बढ़ाई थी। शांति व्यवस्था के लिए कार्यालय में पुलिस को तैनात किया गया है। दोनों पक्षों की मांग पर टेंडर की तिथि को अंतिम बार दो से तीन दिनों के लिए आगे बढ़ाई गई है।



मनोज कुमार बिष्ट, अधीक्षण अभियंता लोनिवि नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed