{"_id":"621a28fc350559597a26406a","slug":"all-weather-road-work-on-chamba-dharasu-nh-stopped-for-three-days-new-tehri-news-drn4050485113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-धरासू एनएच पर ऑलवेदर रोड का काम तीन दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-धरासू एनएच पर ऑलवेदर रोड का काम तीन दिन से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल वेदर रोड निर्माण का काम कर रहे ठेकेदारों ने भुगतान नहीं होने पर काम ठप कर दिया है। उनका कहना है कि लंबे समय से भुगतान कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं है।
ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत चंबा-धरासू राजमार्ग पर लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इन दिनों कोटीगाड से चिन्यालीसौड़ के बीच चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है, लेकिन कार्यदायी एबीसीआई कंपनी के अधीन सड़क कटिंग करने, दीवार लगाने, नाली बनाने और मलबा हटाने आदि का काम कर रहे ठेकेदारों ने भुगतान नहीं मिलने के कारण 24 फरवरी से काम ठप करा दिया है। कंपनी प्रबंधन की यही लापरवाही रही तो चारधाम यात्रा से पहले राजमार्ग को दुरुस्त करना बड़ी चुनौती होगी। बलदेव सिंह कुमाईं, ज्ञान चंद रमोला, सचपाल भंडारी और विक्रम आदि ने बताया कि उनका कंपनी पर करीब ढाई करोड़ से अधिक का बकाया चल रह रहा है। कंपनी प्रबंधन से भुगतान की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन लंबे समय बाद भी उन्हें बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। एबीसीआई कंपनी के प्रबंधक जोधराज ने कहा कि सभी लोगों को समय पर भुगतान दिया जाता है, जो भी शेष राशि होगी उसका भुगतान जल्द कर दिया जाएगा।