फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   All weather road work is heavy on board candidates

ऑल वेदर रोड का काम पड़ रहा बोर्ड परीक्षार्थियों पर भारी

Tue, 03 Mar 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
All weather road work is heavy on board candidates
ऑल वेदर रोड कटिंग का कार्य बोर्ड परीक्षार्थियों पर भी भारी पड़ रहा है। सड़क पर कटिंग का मलबा आने और ट्रैफिक वन-वे होने से छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा देने समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे चिंतित अभिभावकों ने सुबह नौ से 10 बजे के बीच सड़क पूरी तरह से खुली रखने की मांग की है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लाक मुख्यालय कंडीसौड़ इंटर कालेज में दूरदराज गांवों के दर्जनों छात्र-छात्राएं बस और बाइक आदि से परीक्षा देने पहुंचते हैं, लेकिन इन दिनों चंबा-धरासू हाईवे पर ऑल वेदर रोड कटिंग का काम काफी तेजी से चल रहा है। इससे वन-वे ट्रैफिक होने और कटिंग का मलबा गिरने के कारण हर आधे घंटे में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे छात्र-छात्राएं परीक्षा देने समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। उनियाल गांव के बोर्ड परीक्षार्थी दीपक और प्रकाश ने बताया कि जाम के कारण परीक्षा केंद्र पहुंचने में उन्हें काफी देर हो गई थी। इससे चिंतित अभिभावकों ने परीक्षा का समय सुबह नौ से दस बजे के बीच सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से खुली रखने की मांग की है। इस बाबत तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा ने बताया कि परीक्षार्थियों की समस्या को देखते हुए कार्यदायी कंपनी को सुबह एक घंटे सड़क पूरी तरह से खुली रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed