{"_id":"587e50b04f1c1ba73fefe132","slug":"all-seats-can-raise-difficulties-in-tehri-leaders-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी में सभी सीटों पर नाराज नेता बढ़ा सकते हैं मुश्किलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी में सभी सीटों पर नाराज नेता बढ़ा सकते हैं मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की सूची आते ही जिले की सभी छह सीटों पर बगावत के सुर शुरू हो गए हैं। नरेंद्रनगर से पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, प्रतापनगर से राजेश्वर पैन्यूली, घनसाली से धनीलाल शाह और देवप्रयाग से पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल को टिकट दिए जाने से नाराज पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने निर्दलीय मैदान में उतरने का एलान किया है। धनोल्टी से सिटिंग विधायक महावीर रांगड़ का टिकट काट कर पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा को प्रत्याशी बनाए जाने से रांगड़ समेत अन्य दावेदार नाराज हैं।
विज्ञापन
प्रतापनगर से पूर्व विधायक विजय पंवार को प्रत्याशी बनाए जाने पर राजेश्वर पैन्यूली ने भाजपा से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू दी। घनसाली में कुछ समय पूर्व भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह ने भाजपा छोड़ते हुए निर्दलीय मैदान में कूदने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
देवप्रयाग सीट पर पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट व पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट भी विनोद कंडारी को टिकट दिए जाने से नाराज हैं। दिवाकर भट्ट ने तो निर्दलीय चुनाव में उतरने की घोषणा कर भाजपा को खुली चुनौती दे दी है। टिहरी विधानसभा सीट से धन सिंह नेगी को टिकट मिलने से पार्टी के आधा दर्जन दावेदार नाराज हैं। जिलाध्यक्ष संजय नेगी का कहना है कि पार्टी ने जिन लोगों पर भरोसा जताया है, उन्हें जिताने का काम किया जाएगा। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं, कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान से लेकर जिला संगठन मनाने का प्रयास करेगा।