{"_id":"6ae5e872899a7c7459041392","slug":"all-officers-should-meet-the-target-of-revenue-collection-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122126-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य पूरा करें सभी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य पूरा करें सभी अधिकारी
Sat, 31 Oct 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला स्तरीय राजस्व संवर्द्धन समिति की बैठक लेते हुए एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर तक की राजस्व प्राप्ति की विभागवार समीक्षा की। कम वसूली वाले विभागों से वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में बताया गया कि भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने वर्ष 2026-27 में सितंबर माह तक 34.62 करोड़ राजस्व की प्राप्ति कर पिछले वर्ष की तुलना में 211.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। खान अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि विभागीय वार्षिक वित्तीय वर्ष का लक्ष्य 70 करोड़ रुपये है। परिवहन विभाग ने पिछले वर्ष सितंबर माह तक 617.75 लाख के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 636.10 लाख प्राप्त किए हैं।
ऊर्जा निगम ने पिछले वर्ष सितंबर माह तक 7906.42 लाख के सापेक्ष 2026-27 में सितंबर तक 8545.79 लाख का राजस्व प्राप्त किया है। उप निबंधक ने पिछले वर्ष सितंबर माह तक कुल 20.53 करोड़ के सापेक्ष इस वर्ष सितंबर तक 29.70 करोड़ की आय प्राप्त किया है। विभाग का वार्षिक लक्ष्य 55 करोड़ है। आबकारी विभाग ने पिछले सितंबर माह तक 7585.60 लाख के सापेक्ष इस वर्ष सितंबर माह तक बढ़कर 7938.90 लाख अर्जित किए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की प्राप्ति 155.53 लाख रुपये से बढ़कर 1097.33 लाख और वन विभाग की पिछली प्राप्ति 235.16 लाख से बढ़कर इस सितंबर तक 776.32 लाख हुई है। राज्य कर विभाग की राजस्व प्राप्ति 2263 लाख से बढ़कर 2497 लाख और निबंधन विभाग की प्राप्ति पिछले वर्ष सितंबर तक 2053.10 लाख रुपये से बढ़कर सितंबर तक 2970.30 लाख दर्ज की गई है।