फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Alcohol will remain prohibited at public events in Jagdhar Gram Panchayat.

Tehri News: जगधार ग्राम पंचायत में सार्वजनिक आयोजनों में शराब रहेगी प्रतिबंधित

Sun, 19 Apr 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 19 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Alcohol will remain prohibited at public events in Jagdhar Gram Panchayat.
नियम तोड़ने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना, किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार
विज्ञापन

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक का ग्राम पंचायत जगधार भी शराबंदी की मुहिम में शामिल हो गया। शादी-विवाह समेत सभी सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। ग्राम पंचायत के इस फैसले के बाद अब पंचायत क्षेत्र में होने वाले किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में शराब का सेवन या परोसना पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
ग्राम पंचायत प्रधान अर्चना कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित खुली बैठक में गांव में बढ़ते शराब के प्रचलन और उससे उत्पन्न सामाजिक समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने माना कि शादी-विवाह आयोजनों में शराब का बढ़ता चलन सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित कर रहा है और कई बार विवाद व अप्रिय घटनाओं का कारण बनता है।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पंचायत क्षेत्र में आयोजित किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, शादी-विवाह या अन्य धार्मिक आयोजनों में शराब का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई व्यक्ति बाहर से शराब पीकर भी आयोजनों में शामिल होता है तो उसे भी नियम उल्लंघन की श्रेणी में माना जाएगा। पंचायत ने नियमों को प्रभावी बनाने के लिए सख्त प्रावधान भी तय किए हैं। यदि कोई परिवार या व्यक्ति इन आयोजनों में शराब परोसता हुआ पाया गया तो उससे 11 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। साथ ही ऐसे मामलों में सामाजिक बहिष्कार का निर्णय भी लागू किया जाएगा, ताकि गांव में इस नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए नशा मुक्ति का सामूहिक संकल्प लिया। ग्रामीणों का कहना था कि यह कदम आने वाली पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करेगा और गांव में आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहायक होगा। बैठक में बीडीसी सदस्य सुशील कुमार बहुगुणा, शांति कोठारी, टिकाराम, दीपक राज, विनोद, कृष्णा कोठारी, ओम प्रकाश, प्रदीप, मनोज, सुशील, खिलानंद, राकेश, सूरज कोठारी, अंजू, उर्मिला, सावित्री कोठारी अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed