फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Alcohol is prohibited at auspicious events in Bikol and Manjkhet villages.

Tehri News: बिकोल और मंजखेत गांव में मांगलिक कार्यक्रमों में शराब प्रतिबंधित

Sun, 18 Jan 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 18 Jan 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Alcohol is prohibited at auspicious events in Bikol and Manjkhet villages.
शराब पिलाने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार, वसूला जाएगा जुर्माना
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार के बिकोल और मंजखेत ग्राम पंचायत की खुली बैठक में मांगलिक कार्यक्रमों में शराब को पूर्ण तय बंद किए जाने का निर्णय लिया गया। शराब पिलाने पर परिवार का सामाजिक बहिष्कार, जुर्माना वसूलने के साथ पुलिस को जानकारी दी जाएगी।

बिकोल ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान दिलीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शादी-समारोह में शराब पिलाने वाले परिवार पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाने और परिवारों के किसी भी कार्य में गांव का कोई व्यक्ति शामिल नहीं होगा। ग्राम प्रधान दिलीप और पूर्व कनिष्ठ प्रमुख गुलाब सिंह ने कहा कि शराब के कारण कई घर बर्बाद हो गए है। शादी-समारोह में 50 हजार से लेकर एक लाख तक शराब पिलाई जा रही है। इस मौके पर विजय लक्ष्मी, जसाेदा देवी, पुष्पा देवी, रीना देवी, कौशल्या देवी, दीपा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, मंजखेत की ग्राम प्रधान मनीषा राणा ने बताया कि गांव में हुई बैठक में शादी-समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में शराब पर प्रतिबंध लगाया है। शादी में डीजे का संचालन रात 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। फेरीवाले तथा बाहरी व्यक्तियों के लिए गांव में आना प्रतिबंधित कर दिया गया है। बैठक में पारित नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति और परिवार का सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मीनाक्षी देवी, रीना देवी, मंगला देवी, भारती देवी, पवना देवी, पिंगला देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed