{"_id":"67b9d3ab3c231b64e704b3b5","slug":"after-the-protest-of-the-councilors-the-head-of-the-municipality-postponed-the-tenders-tehri-news-c-50-1-nth1001-111226-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सभासदों के विरोध के बाद पालिकाध्यक्ष ने निविदाएं की स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सभासदों के विरोध के बाद पालिकाध्यक्ष ने निविदाएं की स्थगित
Sat, 22 Feb 2025 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 22 Feb 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सभासदों के विरोध के चलते चंबा नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला ने करीब 50 लाख की जारी निविदाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। कहा कि भविष्य में बिना बोर्ड प्रस्ताव के कोई भी निविदा जारी नहीं की जाएगी।
17 फरवरी को चंबा नगर पालिका ने नगर में विभिन्न विकास कार्यों को कराए जाने को लेकर 50 लाख 38 हजार की निविदा जारी की थी। सभासद लगातार जारी निविदाओं को निरस्त करने की मांग कर रहे थे। शनिवार को पालिकाध्यक्ष धनोला ने सभासदों के साथ बैठक कर कहा कि नगर के विकास के लिए बोर्ड को मिलकर कार्य करना होगा। कहा की फिलहाल उक्त सभी निविदाओं को स्थगित किया गया है। बताया उक्त सभी कार्यों के बोर्ड से प्रस्ताव पास करवाया जाएगा। सभी सभासदों ने अध्यक्ष के सम्मुख अपनी सहमति जताई। कहा कि सभासदों से प्रस्ताव लेकर शहर में अवस्थापना विकास सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर सभासद शक्ति जोशी, अरविंद मखलोगा, विक्रम चौहान, दीपक गुनसोला, महेश पैन्यूली, गौरव फोंदणी, रचना आदि मौजूद थे। संवाद