फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   After 12 hours, no fire left in litter

12 घंटे बाद भी नहीं बुझी कूड़े में लगी आग

Mon, 08 May 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी Updated Mon, 08 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

नगर पंचायत चंबा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बावजूद खुले में कूड़ा जलाकर शुद्ध हवा को जहरीला बना रहा है। सोमवार सुबह कूड़ादान में लगी भीषण आग को 12 घंटे बाद भी नहीं बुझाया जा सका। फायर ब्रिगेड वाहन आग बुझाने पहुंचा, लेकिन वाहन में पानी कम होने के चलते आग बूझाने में कामयाबी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र के कूड़े को ठिकाना लगाने के लिए नगर पंचायत ने उत्तरकाशी राजमार्ग पर घनी आबादी के बीच खुले में एक कूड़ादान बनाया है। सोमवार सुबह तीन-चार बजे से कूड़ादान में भीषण आग लगने से देखते ही देखते कई टन जैविक और अजैविक कूड़ा जलने से नगर में चारों तरफ जहरीला धुआं फैल गया।
विज्ञापन


मार्ग पर धुएं का गुबार उठने से वहां से गुजर रहे लोगों को स्कूली बच्चों को नाक बंद कर किसी तरह आवागमन करना पड़ा। धुआं निकलता देख नगर पंचायत के कर्मी आग बुझाने के नाम पर हीलाहवाली करते रहे। घंटों तक छोटी-छोटी पानी की बाल्टियों और झाडू से आग बुझाने का ड्रामा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह सवा नौ बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने पहुंची, मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। थोड़ी देर बाद दूसरी गाड़ी ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म होने पर दोनों गाड़ियां लौट गई।


नगरवासी शकुंतला देवी, सावित्री देवी, रमोश्वरी देवी ने नगर पंचायत की लचर कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अब शासन-प्रशासन ने उनकी न सुनी तो उन्हें मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ेगी। राजेश राणा, अजय रावत, विजय सिंह, सुनील कुमार ने कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पंचायत से ट्रेचिंग ग्राउंड निर्माण करने की मांग की है।

कूड़े में आग लगाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी जा रही है। बीती रात में शरारती तत्वों ने कूड़े में आग लगाई है।
-विक्रम पंवार, अध्यक्ष नगर पंचायत चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed