{"_id":"575eeb024f1c1bc44d11b88c","slug":"additional-commissioner-promised-by-end-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त के आश्वासन पर अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त के आश्वासन पर अनशन समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
अनशन समाप्त
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव के पुनर्वास की मांग को लेकर पांच दिनों से अनशन पर बैठे नंदगांव आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया है, जबकि ग्रामीणों का धरना अभी भी जारी है।
विज्ञापन
आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के बैनर तले नंदगांव के प्रभावितों ने पुनर्वास की मांग को लेकर छह जून से पुनर्वास निदेशालय में क्रमिक अनशन शुरू किया था। लेकर मांगों को निराकरण नहीं होने पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने नौ जून से अनशन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
2010 में झील का जलस्तर आरएल 832 मीटर तक आने पर आरएल 835 मीटर से ऊपर निवास कर रहे नंदगांव के 47 परिवारों के भवनों में दरार और डूब क्षेत्र से शेष बची भूमि भूधंसाव की चपेट में आ गई थी। सोमवार को अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह ने आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में प्रभावितों से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार को देहरादून में आयुक्त से वार्ता के लिए बुलाया, जिस पर ग्रामीण ने अनशन समाप्त कर दिया। इस मौके पर एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, सीओ अजय ध्यानी, पुनर्वास के एई गणेश भट्ट, राकेश थपलियाल, बीपी पैन्यूली, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, सीपी डबराल, कमल सिंह महर, राम सिंह, मानवेंद्र सिंह, राकेश प्रसाद, कृपाल सिंह, धन सिंह, पुष्पा भट्ट, कृष्णा देवी, रूकमणी देवी, भरोसी, नेहा, मुसी, समा आदि मौजूद थे।