{"_id":"57599e2c4f1c1b17489c553f","slug":"action-on-those-indecency-with-ae","type":"story","status":"publish","title_hn":"एई के साथ अभद्रता करने वालों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एई के साथ अभद्रता करने वालों पर हो कार्रवाई
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पदोखा में एक माह से विद्युत आपूर्ति ठप होने से गुस्साए ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के उपखंड कार्यालय में प्रदर्शन कर अधिकारी-कर्मचारियों का घेराव किया। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई, तो निगम दफ्तर पर तालाबंदी कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पदोखा में एक माह से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे गांव के 75 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निगम को कई बार विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी-कर्मचारी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सेमली स्थित उपखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उप खंड अधिकारी छेदी लाल और अवर अभियंता रविंद्र सिंह का घेराव किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक माह से लगातार बिजली बहाल करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि लाइन पर कई जगह फॉल्ट आने से दिक्कतें आ रही है। अब जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि दो दिन में बिजली नहीं आई, तो दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में प्रधान बचन सिंह, प्रताप सिंह, रतन सिंह सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन