{"_id":"64f1c1a49fceaf8d6b053d02","slug":"accused-of-harassing-the-poor-in-the-name-of-encroachment-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-2060-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अतिक्रमण के नाम पर में गरीबों को परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अतिक्रमण के नाम पर में गरीबों को परेशान करने का आरोप
विज्ञापन
जिलेभर से एकत्रित व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम को भेजा ज्ञापन
नई टिहरी। उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सुमन पार्क में एकत्रित व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब और छोटे दुकानदारों को परेशान करने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर हटाई जा रही दुकानों के मालिकों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है।
शुक्रवार को जिलेभर के व्यापारी जिला मुख्यालय पहुंचे। सुमन पार्क में हुई सभा में व्यापारियों ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले पहाड़ी राज्य में सड़कों के किनारे हजारों व्यापारी वर्षों से व्यवसाय कर रहे हैं लेकिन प्रशासन उच्च न्यायालय का हवाला देते हुए उसे अतिक्रमण की श्रेणी में मानकर ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहा है। इससे सैकड़ों व्यापारी बेरोजगारी की कगार पर खड़े हैं।
व्यापारियों ने कहा कि एक तरफ सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से बढ़ रहे पलायन पर चिंता व्यक्त कर रही है वहीं जो लोग गांव-कस्बों में अपनी खेती-बाड़ी के साथ ही छोटा व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं उन्हें अतिक्रमण नाम पर पलायन को मजबूर कर रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल ने अतिक्रमण के नाम पर हटाए जा रहे व्यापारियों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन भेजने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंडारी, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल, कुलदीप पंवार, बौराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष मेहताब गुनसोला, मायाराम थपलियाल, विशन सिंह भंडारी, नई टिहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल,जीतराम उनियाल, शेर सिंह पयाल, गजेंद्र खाती, मनोज उनियाल आदि शामिल थे।