{"_id":"652a9141af66b69291044616","slug":"abvp-protest-in-srt-campus-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-3008-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: एसआरटी परिसर में एबीवीपी का बजा डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: एसआरटी परिसर में एबीवीपी का बजा डंका
विज्ञापन
नई टिहरी के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में शपथ लेते छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। हेमवंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का डंका बजा है। यहां अध्यक्ष सहित सभी पदों पर विद्यार्थी परिषद ने शानदार जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पर अंशुल भंडारी और सचिव पद पर नम्रता मखलोगा निर्वाचित घोषित की गई। विजयी प्रत्याशियों ने बाजार में जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।
शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. डीके शर्मा, चुनाव अधिकारी डॉ. केसी पेटवाल और डाॅ. रविंद्र सिंह ने बताया कि परिसर में पंजीकृत 1181 छात्र-छात्राओं में से 810 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अंशुल भंडारी 351 मतों से विजयी रहे। अंशुल को (584) और निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा नेगी को (233) मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी वैभव कुमार सिंह का नामांकन होने पर वह निर्विरोध चुने गए। सचिव पद पर एबीवीपी की नम्रता मखलोगा 398 मतों से विजयी रही। नम्रता को (576) और निर्दलीय कपिश्वर मिश्रा (178) मत मिले। सह सचिव पद पर एबीवीपी के अजय बेलवाल (460) और निर्दलीय अजय कुमार नाथ को (263) वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अनुराग मखलोगा ने 512 मत प्राप्त किए। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिक को 259 मतों से शिकस्त दी। कार्यकारिणी छात्रा पद पर एबीवीपी की सोनल रावत जीतीं। सोनल को (489) और निर्दलीय प्रशांती देवी रेड्डी को (290) मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी के पंकज असवाल 88 मत से विजयी रहे। पंकज को (433) और निर्दलीय सुनील को (345 ) वोट मिले। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद पर मोहित तिवारी, सतेंद्र, गौरव कुमार पांडेय और नरेश को चुना गया।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी और परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान निदेशक प्रो. आरसी रमोला, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. जेडीएस नेगी, प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. पीडी सेमल्टी, हंसराज बिष्ट, डॉ. पूरन लाल मीणा, डॉ. उमराव सिंह नेगी, डॉ. अनूप सेमवाल, डॉ. अनुराधा भद्री, डॉ. हिमानी बिष्ट मौजूद रहे।