{"_id":"671565fd375f8d4c410d4236","slug":"a-team-of-six-shooters-deployed-to-kill-the-leopard-tehri-news-c-5-1-drn1031-529809-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गुलदार को मारने के लिए छह शूटरों की टीम तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गुलदार को मारने के लिए छह शूटरों की टीम तैनात
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव और ग्यारह गांव पट्टी के गांवों में सक्रिय गुलदार ने लोगों का सुख चैन छीन लिया है। पिछले तीन माह में गुलदार तीन बच्चों को मार चुका है। जिससे लोगों में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। गुलदार को मारने के लिए वन विभाग की ओर से 10-10 लोगों की टीम बनाकर छह शूटरों की तैनाती कर दी गई है। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए अब ड्रोन कैमरे की मदद भी ली जा रही है। ट्रैप कैमरों की संख्या आठ से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से गुलदार प्रभावित प्राथमिक विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
हिंदाव पट्टी के ग्राम पंचायत कोट महर गांव में शनिवार शाम को साढ़े चार बजे दुकान से सामान लेकर घर लौट रही विक्रम सिंह कैंतुरा की बेटी साक्षी (13) को गुलदार ने हमलाकर मार दिया था। इस घटना के बाद महर गांव में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर वन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर तैनात की गई। रात को विधायक शक्ति लाल शाह, डीएफओ पुनीत तोमर, ब्लॉक प्रमुख बासुमति घणाता के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तीन माह में तीन बच्चों की मौत होने और गुलदार के अभी तक मारे नहीं जाने पर जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने अगले एक सप्ताह में गुलदार न मारे जाने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस बीच मृतक बालिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
वन रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि ड्रोन से भी गुलदार की निगरानी रखी जा रही है। 22 फॉरेस्ट गार्डों की टीम लगाई गई है। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए 20 ट्रैप कैमरे, 6 शूटरों की तैनाती की गई है। शूटर की टीम में जाॅय हुकिल, जसवंत पंवार, प्रकाश चंद्र सती, जहीर बख्शी, भीम सिंह, लखपत सिंह रावत शामिल है।
विज्ञापन
Iतीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल
I
हिंदाव और ग्यारह गांव के गुलदार प्रभावित भौड़ गांव, पुर्वाल गांव और कोट महर गांव के प्राथमिक स्कूलों सहित और अंथवाल गांव के राजकीय हाईस्कूल को अगले तीन दिनों तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि उक्त सभी स्कूलों में सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होनी थी। लेकिन लगातार गुलदार की घटनाओं को देखते हुए डीएम मयूर दीक्षित से अनुमोदन लेकर बुधवार तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इन तिथियों में आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को हालात सामान्य होने के बाद नई तिथि घोषित कर कराया जाएगा।
Iमां घर पर और पिता रूस में बिलख रहे
I
कोट महर गांव में शनिवार शाम को बेटी साक्षी को खोने वाली मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे यकीन नहीं हो रहा है कि बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। साक्षी के पिता विक्रम सिंह कैंतुरा रूस के होटल में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलने से वह वहां बिलख रहे हैं। संगीता देवी को ढांढ़स बंधाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। बीती रात से ही डीएफओ पुनीत तोमर, ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता गांव में डेरा डाले हुए है। डीएफओ तोमर ने बताया कि महर, पुर्वाल और अंथवाल गांव के 19 छात्र-छात्राएं इंटर कॉलेज अखोड़ी में पढ़ने जाते है, उनके स्कूल जाने-आने के लिए दो वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है।