{"_id":"5713b05f4f1c1b492910fbda","slug":"a-porch-running-the-five-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बरामदे में चला रहे पांच कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बरामदे में चला रहे पांच कक्षाएं
अमर उजाला/नैनबाग (टिहरी)।
Updated Sun, 17 Apr 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
बरामदे में चल रही कक्षा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर ब्लॉक में कैंपटी न्याय पंचायत के ग्राम वीरा गांव का प्राथमिक स्कूल भवन जर्जर स्थिति में है, जिससे छात्र-छात्राओं को बरामदे में पढ़ाया जा रहा है। छह वर्ष से भवन निर्माण व मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग धनराशि उपलब्ध नहीं करा पाया है। जिससे अभिभावकों में भी विभाग के प्रति खासा रोष है। उन्होंने किसी खतरे की आशंका से निपटने के लिए भवन की जल्द मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
कैंपटी न्याय पंचायत के वीरा गांव में प्राथमिक स्कूल भवन का निर्माण 1981 में किया गया था। उसके बाद से भवन की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे अब भवन पूरी तरह से जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। छत पर लगाई गई टीन और लकड़ी के फट्टे सड़ गए हैं। स्कूल में 14 छात्र अध्ययनरत हैं। खतरे को देखते हुए कक्षाएं बरामदे में चलाई जा रही है। अभिभावक पिछले छह साल से भवन मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग बजट जारी नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
सितंबर 2015 में मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके सापेक्ष नवंबर में 4.60 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। बावजूद स्कूल के खाते में पैसे नहीं भेजे गए। दिसंबर में शासन को फिर से प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
-यशवीर सिंह तोमर, उपखंड, शिक्षाधिकारी जौनपुर।