फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A playground will be constructed in Fagul village with an expenditure of 25 lakhs

Tehri News: फैगुल गांव में 25 लाख से बनेगा खेल मैदान

Thu, 27 Jun 2024 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 27 Jun 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
A playground will be constructed in Fagul village with an expenditure of 25 lakhs
नई टिहरी। नकोट के फैगुल गांव में खेल मैदान का निर्माण शुरू हो गया है। भूमि पूजन कर विधायक किशोर उपाध्याय ने खेल मैदान निर्माण शुरू कराया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण पूरा करने को कहा। खेल मैदान बनने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारना का मौका मिलेगा। युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर सीएम घोषणा के तहत फैगुल गांव में खेल मैदान निर्माण के लिए 25 लाख धनराशि की स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेल मैदान निर्माण कार्य शुरू करने से पहले भूमि पूजन किया गया। विधायक किशोर उपाध्याय, चंबा ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट और जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने मैदान निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र में और भी खेल मैदान, मिनी स्टेडियम प्रस्तावित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी तिवारी ने बताया की शासनादेश के अनुरूप मिनी स्टेडियम और खेल मैदान के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिल रहे हैं। फैगुल में निर्माणाधीन खेल मैदान का क्षेत्रफल 50 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा है, जिसमें समय-समय पर खेल गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान भगवान सिंह धनोला, प्रेम लाल उनियाल, मायाराम पंत, रमेश उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा, जगवीर रावत, मकान सिंह, पुरुषोत्तम उनियाल, मोर सिंह धनोला, मानवेंद्र बिष्ट, कुलदीप मखलोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed