{"_id":"16-78755","slug":"Tehri-78755-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवीएस कालेज में इंटर की कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवीएस कालेज में इंटर की कक्षाएं शुरू
Tehri
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। नए शैक्षणिक सत्र से बीवीएस इंटर कॉलेज में विधिवत इंटर की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर चौकल्याचक/ बौराड़ी में इंटर कॉलेज भवन का पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, प्रबंधक विनीता बिष्ट, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान ने शिलान्यास करते हुए कहा कि विद्यालय में इंटर की कक्षाएं शुरू होने पर बेहतर पढ़ाई के लिए बच्चों और अभिभावकों को यहां से पलायन नहीं करना पडे़गा। प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल ने बताया कि अप्रैल से इंटर की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक सचिव जोत सिंह बिष्ट, अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल, जीत सिंह, शोभन सिंह, राजेंद्र सिंह, मनवीर, सुंदर सिंह कठैत सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन