{"_id":"16-78606","slug":"Tehri-78606-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल में नहीं बन पाई 16 किमी सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 साल में नहीं बन पाई 16 किमी सड़क
Tehri
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना और प्रतापनगर ब्लॉक के सीमांत गांवों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित बूढ़ाकेदार-अयांरकाखाल मोटर मार्ग 22 साल बाद भी नही बन पाया है। लोनिवि अभी तक 12 किमी आधा-अधूरा हल्का वाहन मार्ग ही बना पाया है। उसमें भी वाहन संचालन के लिए आरटीओ की एनओसी नहीं है, जिससे लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
सीमांत गांवाें को सड़क से जोड़ने और चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 1991 में बूढ़ाकेदार -अयांरकाखाल 16 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। लेकिन लोनिवि 22 वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं कर पाया है। जिससे सीमांत क्षेत्र के गांवों का विकास नहीं हो पा रहा है, वहीं चारधाम के यात्रियों को 50 किमी तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। मेढ़ के पूर्व प्रधान गोविंद सिंह और भागीरथ सिंह राणा ने बताया कि लोनिवि ने बूढ़ाकेदार से मेढ़ तक 12 किमी सड़क बनाई है, लेकिन वह हल्का वाहन संचालित करने लायक भी नहीं है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भिलंगना ब्लॉक के अंतिम गांव मेढ़ तक सड़क का निर्माण कर दिया है, आगे आबादी नहीं है। जिससे सड़क का कार्य फि लहाल अवरुद्ध पड़ा है। दूसरी ओर से उत्तरकाशी डिविजन को सड़क बनानी है। वहां से सड़क बन जाने के बाद उस मार्ग पर यातायात शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
- एमएम काला, अधिशासी अभियंता, लोनिवि घनसाली।