{"_id":"16-78535","slug":"Tehri-78535-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर पर कम राशन देने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर पर कम राशन देने का आरोप
Tehri
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में थाती-कठु़ड़ पट्टी के ग्राम पंचायत कोट के ग्रामीणों ने सस्ता गल्ला विक्रेता पर राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा दूसरे माह राशन मिल रही है। उसमें भी चार से पांच किलो कम दिया जा रहा है। उन्होंने डीएसओ को भेजे ज्ञापन में गल्ला विक्रेता पर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए उनका लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
गांव के शूरवीर सिंह रावत ने बताया कि गल्ला विक्रेेता गांव में प्रधान भी है। उन्होंने दो माह की राशन दी, जिसमें चार से पांच किलो चावल और गेहूं कम दिया जा रहा है। जबकि कार्ड में पूरी राशन दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम और डीएसओ को भेजे ज्ञापन में गल्ला विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। इस बाबत एसडीएम जगदीश लाल ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर पटवारी को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी।