{"_id":"16-78519","slug":"Tehri-78519-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगासन में मनीष और विवेक रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगासन में मनीष और विवेक रहे अव्वल
Tehri
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति की पहल पर सोमवार को पालिका सभागार में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल के मनीष रमोला और वरिष्ठ वर्ग में न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल के विवेक थपलियाल प्रथम रहे।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से योगासन करने चाहिए। इससे शरीर में चुस्ती-फुरती बनी रहेगी। साथ ही मस्तिष्क का भी विकास होगा। भारत स्वाभिमान के संयोजक कमल सिंह महर ने बताया कि राज्य स्तर पर भी हरिद्वार में योगासन प्रतियोगिता होगी। योगासन जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल के रोनित सिंह द्वितीय व भागीरथी विद्यासरोवर पब्लिक स्कूल का सूरज डोभाल तृतीय रहा। इस मौके पर भगवती प्रसाद सेमल्टी, राम प्रसाद डोभाल, शूरवीर सिंह रावत, प्राध्यापक अरविंद रावत आदि उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में जयप्रकाश डंगवाल, राम प्रकाश रावत, भगवान सिंह शामिल थे।