{"_id":"16-78443","slug":"Tehri-78443-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर डटे रहे अंशकालिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर डटे रहे अंशकालिक शिक्षक
Tehri
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर के अंशकालिक शिक्षकों का शनिवार को दूसरे दिन भी कालेज परिसर में भूख हड़ताल जारी रही। प्रति माह 15 हजार मानदेय देने, शिक्षण सत्र के दौरान पूरे एक साल की सेवाएं, प्रतिमाह मिलने वाले वेतन की तिथि निर्धारित करने, शिक्षण सत्र के दौरान 14 सीएल देने की मांग को लेकर अंशकालिक शिक्षक सात दिनों से आंदोलनरत हैं। शनिवार को भी शिक्षक कुंवर सिंह लोदियाल, कृष्ण चंद्र नेगी अनशन पर डटे रहे। इनके समर्थन में अर्चना गैरोला, मंजू बहुगुणा, सोना उनियाल, जयवीर फरर्स्वाण, अखिलेश जोशी, दिनेश पोखरियाल, पुरुषोत्तम नौटियाल, डा. मुकेश नैथानी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन