{"_id":"16-78400","slug":"Tehri-78400-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौखाल में 26 क्विंटल राशन का चावल बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौखाल में 26 क्विंटल राशन का चावल बरामद
Tehri
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के पौखाल में एक निजि दुकान के गोदाम से 26 कुंतल सरकारी सस्ते गल्ले का राशन बरामद किया गया है। एसडीएम ने गोदाम में रखे गए राशन के बोरों की गिनती कराने के बाद गोदाम को सील कर दिया। क्षेत्र में लंबे समय से सस्ते गल्ले की राशन की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई।
राशन की जमाखोरी की शिकायत मिलने पर एसडीएम जगदीश लाल ने बृहस्पतिवार शाम पौखाल में एक दुकानदार से इस बाबत पूछताछ की तो दुकानदार कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। गोदाम का निरीक्षण करने पर वहां सस्ते गल्ले के 26 कुंतल चावल बरामद किए गए। एसडीएम ने सहायक खाद्य निरीक्षक को मौके पर बुलाकर गोदाम में रखे गए चावल के बोरों की गिनती कराई जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया। अवैध रूप से रखे गए राशन के मामले में एसडीएम ने कहा कि इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राधा रतूड़ी ने कहा कि यह मामला अभी संज्ञान में नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।