{"_id":"16-78377","slug":"Tehri-78377-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्चर से रूबरू हुए वुड स्टॉक के छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्चर से रूबरू हुए वुड स्टॉक के छात्र
Tehri
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मसूरी वुड स्टॉक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालय थापला (गैड) जौनपुर पहुंचकर स्कूली छात्रों के साथ अध्यापन कार्य कर अनुभव बांटे। 9वीं कक्षा के छात्रों ने खेल-खेल में गणित, अंग्रेजी और कला की जानकारी दी। एक सप्ताह के शैक्षिक भ्रमण पर आए छात्र जौनपुर की संस्कृति से भी रूबरू हुए।
वुड स्टॉक स्कूल के छात्र अपने एक सप्ताह के शैक्षिक भ्रमण पर 13 अक्तूबर को प्राथमिक स्कूल थापला पहुंचे। जहां उन्होंने पांचवीं तक के छात्रों की क्लास लेते हुए उन्हें कला में पारंगत बनाने के साथ ही खेल-खेल में गणित समझने की जानकारी दी। थापला स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य सूर्य सिंह पंवार ने बताया कि वुड स्टॉक के 18 छात्र-छात्राओं के दल ने बच्चों को कई तोहफे भी दिए हैं। छात्रों के साथ आलोक, टायलर और कैरन आदि शिक्षक मौजूद थे।