फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   माता के जयकारों से गूंजे मंदिर

माता के जयकारों से गूंजे मंदिर

Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
Tehri
Tehri Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल। चैत्र नवरात्र शुरू होते ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी शुरू हो गई है। पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालु दिनभर लाइन में खड़े होकर माता के दर्शनों के लिए इंतजार करते रहे। नवरात्र पर सभी देवी मंदिरों में जौ की हरियाली डाली गई है, जो अष्टमी और नवमी के दिन काट जाएगी और श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन



मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
घनसाली/नई टिहरी। चैत्र नवरात्र पर ज्वाला मुखी, चंद्रबदनी, सुरकंडा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। ज्वालामुखी विनयखाल में देवढुंग से मां भगवती की डोली, निशान और कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में श्रीराम कथा और श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। इस मौके पर दर्मियान सिंह, देवी प्रसाद, मनमोहन डिमरी, देवी प्रसाद जोशी, रमा दयाल, शिव प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


भंगोटा में नंदा देवी की मूर्ति स्थापित
कर्णप्रयाग/नारायणबड़। नवरात्र के पहले दिन मां उमा देवी मंदिर, मां दक्षिण काली मंदिर सिमली, गिरीजा भवानी मंदिर सेनू, नंदा मंदिर ईड़ा-बधाणी, नौटी, कांसुवा, भगोती, नंदकेशरी और वाण में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर नारायणबगड़ ब्लाक के भंगोटा में मां शैलपुत्री नंदा देवी की मूर्ति स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



माता के दर्शनों को रहे घंटों लाइन में खड़े
उत्तरकाशी। चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में सुबह से ही देवी दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। लोग घंटों में लाइन में खड़े होकर माता के दर्शनों का इंतजार करते रहे। नवरात्र के पहले दिन नगर क्षेत्र के शक्ति मंदिर, कुटैटी देवी, काली माता सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

तड़के ही मंदिर पहुंच गए थे भक्त
श्रीनगर। शीतला माता मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर चलता रहा। नगर के कंसमर्द्धनी, नंदा देवी, बगलामुखी मंदिर समेत देवलगढ़ स्थित मां राजराजेश्वरी, गौरा देवी तथा कलियासौड़ स्थित धारी देवी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। शक्ति उपासक केपी उनियाल ने बताया कि राजराजेश्वरी मंदिर में 15 साल से टिहरी निवासी महेश्वरी प्रसाद उनियाल ही हरियाली डाल रहे हैं। इस बार उनके साथ टिहरी गोदमू निवासी घनश्याम उनियाल ने भी हरियाली डाली है।



दुर्गा मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
कंडीसौड़ (टिहरी)। नैत्र नवरात्र के अवसर पर थौलधार प्रखंड के बल्डोगी में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में दुर्गा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मूर्ति को हरिद्वार से लाया गया था। वैदिक मंत्रोचारण के साथ मंदिर में मूर्ति स्थापित की गई। नौली, बल्डोगी, सेनडा व सुरागांव के लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया। नवमी के दिन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर उत्तम सिंह राणा, केसर सिंह राणा, जय प्रकाश थपलियाल, पितांबर दत्त नौटियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed