फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   अभाविप तय तिथि पर ही कार्यक्रम करने पर अड़ी

अभाविप तय तिथि पर ही कार्यक्रम करने पर अड़ी

Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
Tehri
Tehri Updated Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर में छात्र संघ समारोह को लेकर छात्र संघ दो फाड़ हो गया है। छात्र संघ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े पदाधिकारी 12-13 मार्च को ही कार्यक्रम आयोजित करने पर अड़े हैं। उन्होंने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। हालांकि एनएसयूआई से जुड़े छात्र संघ पदाधिकारियों ने अपनी ओर से कार्यक्रम स्थगित करने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल का छात्र संघ समारोह एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र संघ पदाधिकारियों के मनमुटाव के कारण स्थगित कर दिया गया था। जिसका एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने विरोध किया था। बृहस्पतिवार को छात्रों ने मुख्यमंत्री और विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजकर कार्यक्रम यथावत रखने की मांग की। छात्र संघ अध्यक्ष कुशवीर तड़ियाल और सचिव गणेश लखेड़ा का कहना है कि परिसर प्रशासन कुछ लोगों के दबाव में आकर कार्यक्रम में बाधा डाल रहा है। परिसर प्रशासन उनका सहयोग नहीं करता है, तब भी वह छात्र हितों को देखते हुए कार्यक्रम सफल बनाएंगे। आरोप लगाया कि कुछ छात्रों के कहने पर कार्यक्रम स्थगित करना उचित नहीं है। कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र बांटा जा रहा है। हर हाल में कार्यक्रम निर्धारित तिथि पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed