{"_id":"16-53545","slug":"Tehri-53545-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 28 हजार छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 28 हजार छात्र
Tehri
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। वर्ष 2012-13 में उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा में टिहरी जिले से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 28263 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 140 परीक्षा केंद्रों के साथ परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए छह नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी मुख्य शिक्षाधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार ढुंग, वीरेंद्रकोट, रौणद रमोली, धारकोट, धाती-घंड़ियाल, थौलधार-मांजफ नए केंद्र बनाए गए हैं। जबकि धारी- ढुंगसिर, हिंडोलाखाल अतिसंवेदनशील और रौणद रमोली तथा भरेटीधार परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। हाईस्कूल में 8172 छात्राएं और इंटर में 5937 तथा हाईस्कूल में 8673 छात्र तथा इंटर में 5481 छात्र परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन