फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विधायक की सेहत गिरने से प्रशासन में हड़कंप

विधायक की सेहत गिरने से प्रशासन में हड़कंप

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Tehri
Tehri Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। घुत्तू लघु जल विद्युत परियोजना के खिलाफ छह दिन से पंजा में आमरण अनशन पर बैठे घनसाली विधायक भीमलाल आर्य की सेहत में काफी गिरावट आ गई है। उनका वजन चार किलो कम हो गया है। उनके साथ आमरण अनशन पर बैठे तीन अन्य आंदोलनकारियों का वजन एक से डेढ़ किलो कम हुआ है। विधायक के स्वास्थ्य में गिरावट से उपजी स्थिति को देखते हुए प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने भिलंगना हाइड्रो पावर कंपनी को 24 घंटे के अंतर्गत सीएमडी की आंदोलनरत लोगों से वार्ता कराने का नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 24 घंटे के अंदर सीएमडी बात करने नहीं आए, तो कंपनी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विस्थापन, क्षतिग्रस्त रास्तों का मरम्मत, मुआवजा सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक भीमलाल आर्य, सूरत सिंह, गोविंद लाल व सुंदर सिंह नेगी पिछले छह दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए है। बीते दिन कंपनी प्रबंधन, एसडीएम आंदोलनरत लोगों से त्रिस्तरीय वार्ता के लिए पंजा पहुंचे, लेकिन उन्होंने कंपनी के सीएमडी के बिना वार्ता करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। बुधवार को डाक्टरों की टीम ने आंदोलनरत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा.श्याम विजय ने बताया कि विधायक का ब्लड शूगर कम हो गया है, लेकिन उनके वजन में आज तक किलो की गिरावट दर्ज की गई है। एक अन्य आंदोलनकारी सुंदर सिंह का वजन भी कम हुआ है। इधर, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि घुत्तू लघु जल विद्युत परियोजना कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रशासन कंपनी के सीएमडी के साथ ग्रामीणों की बातचीत सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव उपाय अपनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed