{"_id":"16-53277","slug":"Tehri-53277-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों के घेरे में उलझता जा रहा कैंपस में निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों के घेरे में उलझता जा रहा कैंपस में निर्माण कार्य
Tehri
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में चल रहा निर्माण कार्य फिलहाल विवादों के घेरे से निकलता नहीं दिख रहा है। सोमवार को चौथे दिन भी छात्र नेताओं ने काम शुरू होने पर जमकर हंगामा काटा। जिस पर ठेकेदार को कार्य बंद करवाना पड़ा। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, छात्रों की हठधर्मिता से निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने फिलहाल काम बंद करने का निर्णय लिया है।
सोमवार को एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में ठेकेदार ने कार्य शुरू करने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही छात्र नेता कालेज में पहुंचे तो उन्होंने हंगामा करते हुए काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कार्य की जांच नहीं हो जाती,निर्माण शुरू नहीं होने देंगे। छात्र संघ पदाधिकारियों ने परिसर निदेशक प्रो. डीएस कैंतुरा के माध्यम से विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने कहा कि परिसर में जो सड़क निर्माण, रिपेयरिंग और अन्य प्रकार का कार्य किया गया है, उसमें गुणवत्ता का ध्यान न रखकर पैसों की बर्बादी की जा रही है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष कुशवीर तड़ियाल, सचिव गणेश लखेड़ा, उपाध्यक्ष जयंत मोहन नेगी, विवि प्रतिनिधि गौरव तड़ियाल, कोषाध्यक्ष नवीन लेखवार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजय कठैत शामिल थे।